Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर 56 की पुलिस नेअलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, 2 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखाओं की ने पुलिस दो वाहन चोरों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 56 की पुलिस ने यश (23) निवासी आशियाना फ्लैट सेक्टर 56 फरीदाबाद को राजीव कॉलोनी फरीदाबाद से व अपराध शाखा एवीटीएस ने दीपक (23) निवासी सीकरी फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित कबुलपुर-सिकरोना मोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

