March 7, 2026

गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-85 की पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-82  पुरी प्रणायाम निवासी पीयूष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी गाड़ी को वर्ल्ड स्ट्रीट, सेक्टर-81, फरीदाबाद के पास खड़ा किया  था, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर से लैपटॉप चोरी कर लिया। 

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सूरदास कॉलोनी निवासी दीपक और भूपानी निवासी रोहित के गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। दीपक व रोहित से फरीदाबाद के 3 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।