Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईटी निवासी आदि ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि उसका नेहरू ग्राउंड एनआईटी में एक घर है उसका परिवार काफी समय से उस घर में नहीं रह रहा था। जब वह घर की देखभाल के लिये पहुंचा तो उसने पाया की कोई नामपता नामालूम व्यक्ति उसके घर में रखा सामान चोरी करके ले गया है।
क्राईम ब्रांच सेक्टर 85 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-8 निवासी आकाश (उम्र 20) व लोकेश (उम्र 22) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी है तथा नशा पूर्ति के लिए उन्होंने घर में चोरी की थी। दोनों आरोपी दोस्त है आरोपियों से 18 हजार रुपये बरामद हुये है।

