Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने घर में चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 14,000 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राकेश कुमार, निवासी एनआईटी फरीदाबाद ने पुलिस चौकी टाउन नंबर-2 में शिकायत दी थी कि 3 सितंबर की रात जब वह घर पर नहीं था, तब कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस गया और एक मूर्ति (कीमत लगभग 30,000 रुपये) चोरी कर ले गया। इस पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रवीन (30) निवासी गांव ओड, जिला आनंद (गुजरात) हाल गुजराती मोहल्ला, नेहरू कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद और राज (22) निवासी गुजराती मोहल्ला, नेहरू कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। उन्होंने बताया कि जब घर में कोई नहीं था, तब उन्होंने ताला तोड़कर मूर्ति चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों से 14,000 रुपये बरामद किए हैं।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

