March 9, 2026

मोबाइल की सिम के माध्यम से की लाखों रुपये की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके निरंतर में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की पुलिस ने सिम लेकर खाता से पैसे ट्रांसफर करने तथा एफडी पर लोन लेकर लगभग 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया और दुसरे को चार दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नवम्बर 2024 में जीवन नगर निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में कोविड के दौरान उसके पति की मृत्यु होने पर पीएफ से क्लेम के पैसे उसके खाता में आये थे, परंतु अचानक उसके खाता से पैसे कहीं चले गये। बैंक से पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता के खाता पर पंजीकृत उसके मोबाइल नम्बर से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उसकी दो एफडी पर भी 11 लाख रुपये का लोन लिया हुआ है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरूरपुर निवासी ऋषिराज और आदर्श नगर निवासी रूपेश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऋषि पहले शिकायतकर्ता की गली में ही किराए पर रहता था, जिसकी शिकायतकर्ता के परिवार से जानकारी थी। वर्ष 2024 में बहाने से शिकायतकर्ता की बेटी के पास आया और शिकायतकर्ता के खाता में पंजीकृत सीम उसकी बेटी से ले ली तथा पैसे ट्रांसफर कर लिये और शिकायतकर्ता की एफडी पर भी लोन ले लिया और शिकायतकर्ता की बेटी को धमकी दी अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। आरोपी ने सभी पैसे जुआ में उड़ा दिये। वहीं आरोपी रूपेश खाताधारक है जिसके खाता में हस्तांतरण उपरांत पैसे आये थे। वह भी जुआ खेलने का आदी है तथा आरोपी ऋषिराज का दोस्त है।