March 7, 2026

गोकशी के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की बड़ी कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने गोकशी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 सितंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम को सूचना मिली थी कि गांव बिजोपुर के खेतों में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। टीम ने मौके पर छापा मारकर साजिद, निवासी जखोपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया था, जबकि उसके तीन साथी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में साजिद ने बताया था कि वह साबिर, मुस्तकीम और आसिफ के साथ मिलकर गोकशी कर रहा था।

मामले की आगे जांच करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने अब साबिर और मुस्तकीम, दोनों निवासी गांव जखोपुर फरीदाबाद, को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सगे भाई हैं और मीट बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 150 किलोग्राम गाय का मांस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले साजिद और आसिफ को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।