March 8, 2026

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.450 किलोग्राम गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1.450 किलोग्राम गांजा बेचने व उपलब्ध करवाने वाला दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 नवंबर को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विशाल कामत(24) निवासी मधुबनी बिहार को 1.450 किलोग्राम गांजा सहित वजीराबाद रोड नहरपार एरिया से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना खेड़ी पुल फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल 1.450 किलोग्राम गांजा हर्ष (23) निवासी सेक्टर 3 फरीदाबाद से 13 हजार रुपये में खरीद कर लाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने हर्ष को सेक्टर 12 एरिया से गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से विशाल को निमका जेल भेजने के आदेश दिये गये हैं वहीं हर्ष को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।