Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी से 1.150 किलोग्राम गांजा और दूसरे से 3.83 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 सितम्बर को क्राइम ब्रांच एवीटीएस की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खलफान हुसैन, निवासी चक सावर (रामपुर, उत्तर प्रदेश) हाल सेक्टर-89 फरीदाबाद को रेलवे पुल नचौली के पास से गांजा सहित पकड़ा। वहीं, क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की पुलिस ने जाहीद कुरैशी, निवासी एसजीएम नगर हाल नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद, को शमशान घाट मस्जिद चौक के पास से स्मैक सहित गिरफ्तार किया।
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी खलफान को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जबकि जाहीद कुरैशी के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

