March 8, 2026

फरीदाबाद में नशा बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार, गांजा और स्मैक बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध नशा बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से गांजा और स्मैक बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा NIT की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुनील (32), निवासी अनखीर, को पकड़ा। उसके कब्जे से 300 ग्राम गांजा मिला।

इसी तरह अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने सोनू (26), निवासी गांव डीघ, को जाट चौक बाईपास रोड, साहुपुरा के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 3.87 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में NDPS Act के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की।