March 7, 2026

फरीदाबाद में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 17.65 ग्राम स्मैक और गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के निर्देशन में फरीदाबाद पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सौमिल (21), निवासी पर्वतीय कॉलोनी, को चाचा चौक के पास से 10.64 ग्राम गांजा सहित पकड़ा।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने फीरोज़ (19), निवासी संतकबीर नगर (उ.प्र.), हाल निवासी हरिनगर कॉलोनी जैतपुर दिल्ली, को प्रतापगढ़ पुल के पास से 7.01 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया।

दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच आगे बढ़ाने के लिए सौमिल को 1 दिन और फीरोज़ को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।