September 16, 2026

फीस जमा करने के लिए दो दिन शेष

Faridabad/Alive News: यूजी दाखिले की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट के पास फीस जमा करने के लिए अब केवल दो दिन का समय बचा है। दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले  स्टूडेंट  7 अगस्त तक ही फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद फीस जमा करने पर लेट फीस भी देनी होगी।

हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने अब तक यूजी दाखिले के लिए सात बार  शेड्यूल बदला है। मंगलवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में स्टूडेंट कॉलेजों में फीस जमा कराने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने पहुंचे।

जिन स्टूडेंट का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, उनके लिए 10 अगस्त से कॉलेजों में फिजिकल काउंसलिंग शुरू होगी। काउंसलिंग के दौरान उपलब्ध सीटों के आधार पर स्टूडेंट को दाखिला दिया जाएगा।