Faridabad/Alive News: हरियाणा सरकार ने राज्य में बिना मान्यता के संचालित प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए
सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए।
शिक्षा विभाग की ओर से
जारी आदेश में कहा गया है कि 24 अप्रैल 2025 को जारी विभागीय निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ ही अवैध रूप से चल रहे सभी प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने अधिकारियों से कहा है कि बंद कराए गए स्कूलों की सूची भी निदेशालय को भेजे। सरकार का कहना है कि बिना मान्यता के स्कूल चलाना नियमों का उल्लंघन है और ऐसे संस्थानों पर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

