May 1, 2024

सूरजकुंड में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

Faridabad/Alive News: हरियाणा महिला आयोग की 25वीं वर्षगांठ में उपलक्ष्य में दो दिवसीय समागम का वीरवार को आगाज हो गया है। सूरजकुंड के राजहंस होटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने किया। प्रथम सैशन में महिला सशक्तिकरण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कैसे करें महिलाएं रहा।

हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग (एचएससीडब्ल्यू) अपने 25वें स्थापना दिवस पर आज वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला शिखर सम्मेलन “एशियन कंट्रीज समिट” – दुर्गा एम्पावरिंग वूमेन नामक दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन शुरू किया गया है। कार्यक्रम सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया।

महिला आयोग का दो दिवसीय समागम वीरवार से 11 बजे शुरू हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी महिलाओं ने शिरकत की।हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया द्वारा यह अंतर्राष्ट्रीय महिला शिखर सम्मेलन “एशियन कंट्रीज समिट”- दुर्गा एम्पावरिंग वूमेन नामक दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

ट्रांसजेंडर एक्टीविस्ट गौरी सावंत ने कहा कि महिला और पुरुष के समान ट्रांसजेण्डर को भी समाज और परिवार के लोगों को बराबर का सम्मान देना चाहिए। इस कार्य के लिए मैंने जिंदगी में संघर्ष की शुरुआत की है। भारत की उन्नति में हम अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकार चाहिए। महिला व पुरुष के बराबर ट्रांसजेंडर को भी अधिकार चाहिए। और हमें समाज में वोट का अधिकार मिल गया है। ट्रांसजेंडर को अब 50 प्रतिशत लोग अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयर पर्सन रेखा शर्मा, ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत, वरिष्ठ टीवी एंकर मीमांसा मलिक, पहली महिला ट्रांसजेंडर विधायक शबनम मौसी, एडवोकेट रितु कपूर, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट शाहिदा परवीन, जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड चेयरपर्सन दरक्षा आंध्रवी, पत्रकार सलमा सुल्तान, चाद की एम्बेसडर दिल्लालुशयनी व कान्ता सिंह डिप्टी रिप्रैजंटिव यूनाइटेड नैशनन वुमेन इण्डिया रही।