October 28, 2026

केंद्रीय मंत्री के आवास के सामने दो कारो की जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत

Faridabad/Alive News: सेक्टर 28 स्थित केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आवास के सामने देर रात दो कारों की जबर्दस्त भिड़ंत हुई। इस हादसे में एक बाइक सवार शख्स की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, तेज गति से आ रही एक कार ने दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बीच में एक बाइक सवार आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। उसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।

दोनों कार सवार मौके से फरार हो गए। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अस्पताल में पहुंचाया गया। फिलहाल आरोपियों की पहचान की जा रही है।