September 15, 2026

रंजिश के चलते दो भाईयों पर हमला, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Palwal/Alive News: झगड़े की रंजिश रखते हुए दो भाईयों पर ईंट से हमला करने का मामला सामने है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी अमीत कुमार के अनुसार माला सिंह फॉर्म बागपुर निवासी कुलवंत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि दो महीने पूर्व वह एक शादी समारोह में गया था। जहां पर माला सिंह फॉर्म निवासी मनजीत से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसका बाद में समझौता भी हो गया था। लेकिन मनजीत अभी तक उसी कहासुनी की रंजिश पाले हुए है।

23 मई की रात 8 बजे पीड़ित अपने भाई जंगीर सिंह के साथ खेतों से घर आ रहा था। उसी दौरान मनजीत, सुनील, रणजीत सिंह व महेंद्र ने मिलकर दोनों भाईयों पर ईंट से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।