Faridabad/Alive News: तिगांव थाना क्षेत्र में एक युवक को दो बाइक सवार लड़कों को बाइक सही से चलाने के लिए कहना पड़ा महंगा। बाइक सवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।
नावादा तिगांव निवासी हेमराज ने बताया कि उसका भाई संजय मार्केट से आ रहा था। जब वह गांव में रहने वाले अभय नागर के घर के सामने से निकला तो दो लड़कों ने बाइक से संजय को टक्कर मार दी। जिस पर संजय ने दोनों लड़कों से से कहा था थोड़ा बाइक सही तरीके से चलाओ। इस पर वह बिगड़ गए। पहले तो दोनों ने मिलकर संजय के साथ वहां पर मारपीट की।
मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव करा दिया। इसके बाद संजय घर आ गया। कुछ देर बाद ही दोनों लड़के अनिकेत और तनिष्क अपने साथियों के साथ आए और संजय को बुरी तरह से पीटने लगे। आरोपितों ने लाठी डंडे से संयज की पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प़ुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

