March 8, 2026

फोन छीनकर भागे दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

Faridabad/Alive News: हाथ से फोन छीनकर भागने वाले दो आरोपी सेक्टर-16 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद।

फरीदाबाद के सेक्टर-16 पुलिस चौकी में जतिन नामक युवक ने शिकायत दी कि 14 जुलाई की रात जब वह मैगपाई होटल के पास डेल्टन कंपनी के सामने पहुंचा, तो दो युवक बाइक पर आए और उसके हाथ से फोन छीनकर फरार हो गए। इस मामले में थाना सेक्टर-17 में केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अजरौंदा निवासी आकाश (उम्र 32) और मवई निवासी मुरारी (उम्र 29) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पहले बाइक चोरी कर चुके थे। उसी बाइक से उन्होंने फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।