March 8, 2026

फरीदाबाद में अवैध नशा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 11.75 ग्राम स्मैक

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर 30 और एनआईटी टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध नशा (स्मैक) सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नवनीत कपिल (31), निवासी मेहरौली, दिल्ली को 8.32 ग्राम स्मैक सहित पल्ला क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

वहीं अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने सागर भाटिया (35), निवासी एनआईटी फरीदाबाद को 3.43 ग्राम स्मैक सहित रोजगार्डन, एनआईटी-1 के पास से पकड़ा। दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी नवनीत कपिल को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि सागर भाटिया के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।