October 29, 2026

हत्या की कोशिश करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: हत्या करने की कोशिश के आरोप में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पुलकीत और कशीश का नाम शामिल है। दोनो आरोपी फरीदाबाद के एनआईटी के रहने वाले है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनो आरोपियो को थाना कोतवाली के अवैध हथियार से हत्या की कोशिश की नियत से फायर करने के मुकदमें में बीपीटीपी पुल से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया की पुलकीत व उसके भाई का झगड़ा पीडित पक्ष से हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी पुलकीत अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 1 अगस्त को थाना कोतवाली एरिया में पीड़ित पक्ष को डराने के लिए 3/4 राउंड फायर किये थे। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से गाडी लेकर फरार हो गए थे। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।