September 26, 2026

अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रवि उर्फ मलखान और कमल उर्फ खटुल का नाम शामिल है। आरोपी रवि उर्फ मलखान मूल रुप से उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-37 के गांव जामापुर का तथा आरोपी कमल उर्फ खटुल मूल रुप से राजस्थान के अलवर जिले के गांव नून नगर का रहने वाल है।

क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियो को सदर थाना बल्लबगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा के साथ 3 जिन्दा रोंद बरामद कर थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया, आरोपियो से पूछताछ में 6 मामलों का खुलासा हुआ है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियो को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।