March 8, 2026

वाहन चोरी के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के निर्देशन में फरीदाबाद पुलिस की टीमों द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 और क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने महेश (18), निवासी खेड़ी पुल, फरीदाबाद को सेक्टर-48 क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। वहीं क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने सुधीर (45), निवासी राहुल कॉलोनी, फरीदाबाद को उसके घर से गिरफ्तार कर लेजर वैली पार्क से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।