Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच ऊंचा गांव की पुलिस ने चोरीशुदा आभूषण तथा वारदात के दौरान प्रयोग कैब को बरामद किया। आऱोपी ने आभूषण अपने साथी को दिये, जिसने दिल्ली के एक बैंक में आभूषण गिरवी रख दिया। आभूषण व वारदात में प्रयोग गाडी को बरामद कर लिया गया है। दाेनाें आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बल्लभगढ़ में अजय निवासी झाडसैतली, फरीदाबाद ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया। कि 11 अगस्त को उसकी पत्नी ने कैब बुक की थी। जब वह रास्ते में किसी काम से कैब से बाहर निकली तो कैब ड्राइवर ने उसके बैग से आभूषण चोरी कर लिये। जिस शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
क्राईंम ब्रांच उंचा गांव की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुजमिल निवासी इकबाल कॉलोनी, गाजियाबाद उ.प्र. व सुहेल निवासी गाजियाबाद उ.प्र. को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि जब महिला किसी काम के लिए कैब से बाहर गई तो ड्राइवर ने गाडी को साइड लगाने के बहाने गाडी को वहां से कुछ दूर ले गया और फिर महिला के बैग से आभूषण चोरी किये और महिला को उसके गतंव्य स्थल पर छोडकर चला गया।

