Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच एबीटीएस की पुलिस ने दो वाहन चोरो को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के दो अन्य मामलों का खुलासा हुआ है। जिनसे चोरी की एक और मोटरसाईकिल व एक ऑटो बरामद किया गया है। दाेनाे आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तुषार निवासी भाखरी फरीदाबाद ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया। कि वह किसी काम से लेजर वैली पार्क सूरजकुण्ड़ गया था। जहां से किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली थी। जिस पर थाना डबुआ में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि क्राईंम ब्रांच एबीटीएस की पुलिस ने मिथुन (उम्र25) व टीटू (उम्र19) निवासी धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार कर मामले से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

