October 29, 2026

अवैध नशा तस्करी मामले दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : अवैध नशा तस्करी मामले में एक नाइजीरियन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साल्वो आलोवो का नाम शामिल है। आरोपी साल्वो अफ्रीका का रहने वाला है जो फिलहाल द्वारका में रह रहा था। वहीं आरोपी सलमान नई दिल्ली के जनकपुरी का निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को बाईपास रोड से स्कूटी सहित काबू कर लिया। जिसमें आरोपी के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करके उनकी धरपकड़ की जाएगी।