March 8, 2026

अवैध हथियार रखने के मामले में दाे आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच की पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए।अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 देसी पिस्टल व 1 देसी कट्टा बरामद कर आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 जुलाई को क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की पुलिस ने भूपेश (उम्र21) निवासी गांव निमका फरीदाबाद को एक देसी पिस्टल सहित गांव निमका फरीदाबाद से व क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने हर्ष (उम्र20) निवासी गाँव फतुपुरा जिला फरीदाबाद को एक देसी कट्टा सहित अनाज मण्डी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।