March 8, 2026

गांजा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 3.5 किलो गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशा बेचने और उपलब्ध कराने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3.502 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 23 सितम्बर को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शैलेंद्र (24), निवासी पल्ला फरीदाबाद को विनय नगर पल्ला से 3.502 किलो गांजा सहित पकड़ा। इस मामले में थाना पल्ला में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

पूछताछ में शैलेंद्र ने बताया कि वह यह गांजा नितिन (23), निवासी प्रहलादपुर दिल्ली से 24 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। इसके बाद पुलिस ने नितिन को सूरजकुंड गोलचक्कर से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।