Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने 2 आरोपियों को 1 5.15 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से 15.15 ग्राम स्मैक, 92 हजार कैस व 1 स्कोर्पियो गाडी बरामद कर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए शाहिल निवासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद को सैक्टर-12 फरीदाबाद से 12.15 ग्राम स्मैक सहित व क्राइम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने आशिक निवासी शर्मा चौक एस.जी.एम नगर को 3 ग्राम स्मैक सहित सेक्टर 48 एरिया से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानो में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

