September 20, 2024

नशा तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News नशा तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारक्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने नशा तस्करी करने वाले 2 आरोपियो को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1किलो 79 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गुलाब नब्बी और महिला आरोपी अनिना का नाम शामिल है। आरोपी गुलाब नब्बी नेहरु कॉलोनी तथा महिला अनिना राजीव कॉलोनी की रहने वाला है। दोनों आरोपियो को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर गुलाब नब्बी को डबुआ एरिया लेजर वैली पार्क 3 नम्बर तथा अनिना को सेक्टर-56 एरिया से काबू किया गया है। गुलाब नब्बी से 510 ग्राम तथा अनिना से 569 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। दोनों आरोपियो के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।