June 6, 2026

गौकशी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 107 किलो मांस बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के थाना धौज क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 107 किलोग्राम संदिग्ध मांस भी बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 5 अप्रैल को सूचना मिली थी कि गांव धौज के गांधी कॉलोनी, गांव कुरैशीपुर में अजरुद्दीन अपने साथियों के साथ गौकशी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 107 किलो संदिग्ध गौमांस बरामद किया और आरोपी अजरुद्दीन तथा जुनेद (निवासी गांव फतेहपुर तगा) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाय का वध किया था और मांस बेचने के लिए रखा था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।