Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच सेक्टर-85 की पुलिस ने घर में चोरी करने के मामले में दाे आराेपियाें काे गिरफ्तार किया। आराेपी ने घर पर पेंट का काम किया था। जब शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ नेपाल गया हुआ था। तो वह अपने साथियों के साथ घर में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से चोरी किया गया। एक फोन व एक नोज पिन को बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्ण खत्री निवासी कृष्णा कालोनी गाँव भूपानी फरीदाबाद ने थाना भूपानी में दी शिकायत में आरोप लगाया। कि वह 4 जुलाई को अपने परिवार के साथ नेपाल गया था। 18 जुलाई को जब घर पर वापिस आकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। चैक किया तो पाया कि नामालूम व्यक्ति घर से आभुषण, नगदी व एक मोबाईल फोन चोरी करके ले गये । जिस शिकायत पर थाना भूपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की पुलिस ने कार्रवाही करते हुए सोनू (उम्र30) व सुमित (उम्र20) निवासी गांव भुपानी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी साेनू को जेल भेजा गया है वहीं सुमित को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

