March 8, 2026

लड़ाई झगड़ा व हत्या के प्रयास के मामले में दाे आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : नवीन नगर की पुलिस ने लड़ाई झगड़ा व हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियाें को गिरफ्तार किया। दाेनाें आराेपियाें काे अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी नवीन नगर में संजय निवासी पंचशील कॉलोनी ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया। कि उनके पड़ाेसी जानबूझ कर बाईक और गाड़ी उनके घर के सामने साफ करते है जिससे पानी उनके घर के आगे जमा हो जाता है। जिसको लेकर शिकायतकर्ता की पड़ाेसियों के साथ बहस हो गई थी और आवाज सुनकर शिकायतकर्ता का भाई सुनील भी घर से बाहर आ गया। जिसके बाद पड़ाेसियों ने उन पर लाठी डंड़ाे व लोहे की रोड़ से हमला कर दिया, जिसमें उसके भाई को गंभीर चोट आई। जिस पर थाना पल्ला में संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस चौकी नवीन नगर की पुलिसने कार्रवाई करते हुए नितेश व विवेक निवासी पंचशील कॉलोनी पार्ट 2 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि गाडी धोने पर पहले भी शिकायतकर्ता के साथ कहासुनी हो चुकी थी। 11 अगस्त को जब शिकायतकर्ता ने इस बारे टोका तो नितेश व विवेक ने शिकायतकर्ता व उसके भाई सुनील हमला कर दिया। जिसमें गंभीर चोटे आई।