Faridabad/Alive News: पुलिस चौकी पाली की पुलिस ने लड़ाई झगड़े के एक मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पाली निवासी जोगिन्द्र ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 1 जनवरी को तीन लड़के उसके ऑफिस पर आये और उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसमें से एक लड़के कपिल ने उसके ऊपर धारदार हथियार से वार कर किया। बाकी दो ने उसके साथ मारपीट की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाली निवासी शक्ति व कपिल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शक्ति और पीड़ित एक ही परिवार से जिनका पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसको लेकर वह अपने साथी कपिल व एक अन्य के साथ पीड़ित की दुकान पर गया और उसके साथ मारपीट की।

