March 8, 2026

मौसी के घर चोरी करवाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा उचा गांव की पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है, वहीं असलम की तलाश जारी है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी, 4 अक्टूबर को पडोसियों ने उन्हें फोन पर बताया कि उसके घर में चोरी हो गई है। जब उन्होंने घर आकर देखा तो उनके आभूषण चोरी थे उनका कहना है कि कोई नामालूम व्यक्ति घर से चोरी करके सब ले गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  तिगांव सैनी मोहल्ला निवासी विकाश (उम्र 25) व  तिगांव निवासी अमन खान (उम्र 27) को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि जिस घर में चोरी हुई है वह घर आरोपी अमन खान की मौसी का है, अमन खान को पता था कि उसकी मौसी घर के बाहर गई हुई है, उसने अपने दो साथी विकास व असलम को चोरी करने के लिए बुलाया। असलम ने घर का ताला तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, इस दौरान दोनों आरोपी घर के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। चोरी के बाद सामान आपस में बांट लिया।

.