Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 732 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दलीप कुमार, निवासी नंगला एनक्लेव पार्ट-2, एनआईटी फरीदाबाद को 510 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।
वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए बंटी, निवासी न्यू सब्जी मंडी, डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद को 222 ग्राम गांजा सहित पकड़ा।
दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

