March 9, 2026

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामलें में दो आरोपी गिरफ्तार, महिला डॉक्टर की तलाश जारी 

Faridabad/Alive News: संजय कालोनी की पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और उसका गर्भपात कराने के बाद युवती की मृत्यु,के मामलें में दो आरेपी गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनो आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है, वहीं महिला डॉक्टर की तलाश जारी है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गोच्छी बल्लभगढ़ निवासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बडी बेटी के साथ अनिल नाम के लडके ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया। जिसके बाद उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई व इलाज के दौरान उसकी बेटी की मृत्यु हो गई। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पर्वतीय कालोनी निवासी अनिल (उम्र 27) व नंगला इंक्लेव निवासी दीपक (उम्र 36) को गिरफ्तार किया।

पुलिस  पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनिल की करीब दो महीने पहले पीडिता से मुलाकात हुई थी, जिसने पीडिता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा जब वह गर्भवती हो गई तो वह पीड़िता को एक मेडिकल स्टोर संचालक दीपक के पास ले गया, दीपक ने 35,000 रुपये लेकर 27 सितंबर को निदान अस्पताल में पीड़िता का गर्भपात करवा दिया। अनुसंधान में पाया गया कि गर्भपात के बाद पीडिता की तबीयत खराब हो गई और 28 सितंबर को सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कर दिया गया, जिसकी 10 अक्टूबर को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।