March 8, 2026

अवैध नशा उपलब्ध करवाने के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: एनआईटी की पुलिस ने अवैध नशा उपलब्ध करवाने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार अपराध शाखा एनआईटी की पुलिस ने आर्यन को 440 ग्राम गांजा सहित 4 अप्रैल को पकड़ा था। जिस संबंध में थाना एनआईटी में एनडीपीएस की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी आर्यन ने बताया कि वह इस गांजा को हिमांशु व गौरव वासी एन.आई.टी. फरीदाबाद से लेकर आया। जिस पर अपराध शाखा एनआईटी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु व गौरव को के एल मैहता कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर 1200 रूपये बरामद किए।