March 7, 2026

अवैध हथियार रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टे व कारतूस बरामद

Faridabad/Alive News: पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो देसी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 26 जनवरी को क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए योगेश निवासी नया गांव मोहताबाद, फरीदाबाद को सीकरी प्याला रोड के पास से देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने नरेन्द्र नागर उर्फ नीटू निवासी गांव कावरा, फरीदाबाद को नाहर सिंह स्टेडियम के पास से देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी नरेन्द्र ने बताया कि वह यह हथियार मेरठ से 6 हजार रुपये में लेकर आया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।