Faridabad/Alive News: शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर रुपये ठगने वाले दो आरोपी को साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने अधिक पूछताछ के लिए आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-22 निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर 2024 को उसके व्हाट्सएप नम्बर पर एक मैसेज आया जिसमें गूगल पर विभिन्न वेबसाइट का रिव्यू करके पैसे कमाने के बारे में बताया गया और फिर उसको व्हाट्सएप पर सैंपल टास्क दिए गये। जिसके बाद ठगों ने स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए एक लिंक देकर पहले उसका खाता खुलवाया और उससे पैसे निवेश करवाये। जब उसने मुनाफे के साथ पैसे निकालने चाहे तो ठगों ने अलग-अलग बहाने से उससे और पैसे ऐंठ लिए। ऐसे करके ठगों ने उसके साथ कुल 20,19,000 रुपये की ठगी की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान जयपुर गांव खेजडावास निवासी सुरेश कुमार (उम्र 29) व राजस्थान जिला अजमेर साई ज्योति कॉलोनी निवासी चरण सिंह (उम्र 30) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी सुरेश ने बताया कि वह खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 2 लाख रूपये आये थे और चरण सिंह ने सुरेश का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। सुरेश जयपुर में अर्थमूवर चलाता है और चरण सिंह अजमेर में होटल पर काम करता है।

