June 8, 2026

टेलीग्राम टास्क के नाम पर लाखों रुपये की ठगी

Faridabad/Alive News: टेलीग्राम टास्क के माध्यम से धोखाधडी करने वाले एक खाताधारक को  साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने से मिली जानकारी के अनुसार  बल्लभगढ गर्ग कॉलोनी निवासी एक महिला ने दी अपनी  शिकायत में बताया कि 13 जून को उसे व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमें रेस्टोरेंट को प्रमोट करने के लिए कमेंट्स व रेटिंग करके पैसे कमाने बारे बताया गया था। उसकी सहमति के बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया और टास्क के नाम पर उससे दो बार  पैसे लगवाये जो लाभ के साथ उसे वापिस कर दिये गये। जिसके बाद ठगों ने उससे अलग-अलग टास्क के लिए 2,85,000 रुपये अपने खाता में डलवाये और कोई पैसा वापिस नहीं दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान जिला झुंझुनूं निवासी समीर (उम्र 20) को गिरफ्तार किया ।

पुलिस पूछताछ में आरोपी समीर ने बताया कि वह खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दे रखा था। जिस खाता में ठगी के कुल 38,000 रुपये आए थे। आरोपी बारहवीं की पढाई कर रहा है।