Faridabad/Alive News : साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।आरोपी निवासी गांव मिर्जापुर जिला बिजनौर उ.प्र. हाल आशियाना कॉलोनी मुरादाबाद उ.प्र. व निवासी गांव जरगांव जिला मुरादाबाद उ.प्र. हाल पीतल नगरी, सुरज नगर जिला मुरादाबाद उ.प्र. को गिरफ्तार किया है।
साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-18, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 26 नवम्बर 2024 को उसे व्हाट्सएप पर घर बैठे पैसे कमाने की मैसेज प्राप्त हुआ। जिसके बाद उसके पास एक लिंक भेज उसे टेलिग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। जहां पर उसको टास्क पूरा करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। फिर उसे कुछ टास्क दिये गये, जिसके बदले उससे टास्क के नाम पर 4,30,000रूपये ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

