September 27, 2026

क्राईम ब्रांच ने गाेली चलाने वाले एक आराेपीं काे किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : गोली चलाने वाले बदमाश को क्राईम ब्रांच ऊंचा गांव की पुलिस ने किया गिरफ्तार।आरोपी निवासी शाहबाद, फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है

थाना तिगांव में ओमबीर निवासी भुआपुर, तिगांव ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि उसके फार्म पर जिगरी नाम का लड़का काम करता है जब वह परचून की दुकान पर सामान लेने गया तो वहां पर प्रिंस ने जिगरी के साथ मारपीट की, जिसके बाद जब शिकायतकर्ता ने आरोपियों से मारपीट की वजह पूछी तो प्रिंस, अकिंत व सौरव ने देख लेने की धमकी दी। 13 जून की शाम को जब शिकायतकर्ता अपने फार्म से वापिस आ रहा था तो रास्ते में रितिक, सौरव, अंकित व प्रिंस ने उसको रोक लिया और रितिक व सौरव ने उस पर गोली चला दी, जिस पर एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी, वह नीचे गिर गया फिर अंकित व प्रिंस ने उसको लात घूसों से मारना शुरू कर दिया। जिस शिकायत पर थाना तिगांव में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ मे सामने आया कि सौरव की किसी बात को लेकर शिकायतकर्ता ओमबीर के साथ बहस हुई थी। जिस बारे उसने अपने दोस्त प्रिंस को बताया था। तो प्रिंस ने शिकायतकर्ता के पास काम करने वाले लड़के जिगरी की पिटाई कर दी। जिस पर शिकायतकर्ता ने प्रिंस को पीट दिया। जिसका बदला लेने के लिए प्रिंस अपने साथी सौरव, रितिक और अंकित के साथ शिकायतकर्ता को सबक सिखाने के लिये उसके फार्म हाउस के पास गए और रास्ते में शिकायतकर्ता को रोककर मारपीट की। रितिक और सौरव ने के पास हथियार था और उन्होंने शिकायतकर्ता पर गोली चलाई।
आरोपी को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।