Faridabad/Alive News : साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने स्टॉक मार्किट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दाे आराेपी गिरफ्तार किया। आराेपी ने ठगों से मिलवाया था और उसका खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। आरोपी प्रॉपर्टी का काम करता है और दूसरे की चाय की दुकान है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि निवासी एनआईटी फरीदाबाद ने शिकायत में आरोप लगाया की उसको एक अनजान व्हाटसएप नम्बर से कॉल प्राप्त हुआ। जिसमें ठग ने स्टॉक मार्किट में पैसा निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और फिर उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोडा। जिसके बाद आरोपी ने लालच में आकर 36 लाख 87 हजार रुपये निवेश कर दिए। जिसके संबंध में थाना साइबर एनआईटी में मामला दर्ज किया गया है।
साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने भानू प्रताप (उम्र44) निवासी गुम्मत तेज नगर आगरा उ.प्र. हाल D- ब्लॉक शास्त्री नगर आगरा उ.प्र. व धर्मवीर (उम्र35) निवासी कमला नगर आगरा उ.प्र. को गिरफ्तार किया है।

