March 8, 2026

ओल्ड फरीदाबाद मार्केट फड़ लगाने वाले रॉड से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: किराना स्टोर संचालक से रंगदारी मांगने व रॉड से हमला करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका ओल्ड मैन मार्केट में किराना स्टोर है, 15 अक्टूबर को दिन के समय वह अपनी दुकान पर बैठा था तो उसके पास दो लड़के आये जिसमें से एक ने अपना नाम विजय बताया और उससे मंथली के रूप में 10 हजार रुपये मांगे और धमकी देकर वहा से चले गये। जिसके कुछ देर बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता की दुकान के सामने फड़ लगाने वाले कैलाश को रॉड मार कर घायल कर दिया। जिस शिकायत पर थाना ओल्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने कपिश (29) व विवेक (20) निवासी बाड मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि 15 अक्टूबर को दोनों आरोपी अपने साथी विजय व अन्य के साथ ओल्ड मैन मार्केट में किराना स्टोर पर रंगदारी मांगने गए थे, जहां उन्होंने कैलाश पर लोहे की राड से हमला किया था। दोनों आरोपियों से लोहे की राड बरामद की गई है। वहीं आरोपी विजय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

दोनों आरोपियों को  न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा गया है।