Delhi/Alive News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान को बड़ी राहत दी है। उन्होंने पाकिस्तान पर सिर्फ 19% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का ऐलान किया है, जो साउथ एशिया के किसी भी देश पर सबसे कम है। इसके साथ ही ट्रम्प ने एक दिन पहले पाकिस्तान के साथ तेल (ऑयल) डील भी फाइनल की है।
कुछ महीने पहले ट्रम्प ने भारत पर 26% और पाकिस्तान पर 29% टैरिफ लगाने की बात कही थी। लेकिन अब नए आदेश में भारत को 10% और पाकिस्तान को 10% की छूट दे दी गई है। यानी अब पाकिस्तान पर सिर्फ 19% और भारत पर 16% टैक्स लगेगा।
पाकिस्तान को इतनी राहत क्यों दी गई?
पाकिस्तान की सीमा अफगानिस्तान और ईरान से लगती है, जो अमेरिका की विदेश नीति में अहम देश हैं। अमेरिका वहां निगरानी बनाए रखना चाहता है। इसके अलावा चीन का ‘बेल्ट एंड रोड’ प्रोजेक्ट भी पाकिस्तान से होकर गुजरता है। भारत और अमेरिका के बीच अच्छे रिश्ते हैं, लेकिन कुछ मतभेद भी हैं, जैसे-भारत का रूस से हथियार खरीदना
अमेरिकी कृषि उत्पादों का भारत में विरोध WTO में भारत की अलग राय ऐसे में ट्रम्प पाकिस्तान को तरजीह देकर भारत को संदेश देना चाहते हैं कि विकल्प मौजूद हैं।
पाकिस्तान के कपड़ा उद्योग को बढ़ावा: अमेरिका में पाकिस्तानी कपड़े बहुत लोकप्रिय हैं। भारत और बांग्लादेश पर ज्यादा टैक्स लगने की वजह से पाकिस्तान को फायदा होगा। पाकिस्तान का 60% निर्यात कपड़े से होता है।
डिजिटल टैक्स हटाना:पाकिस्तान ने जुलाई में अमेरिकी डिजिटल कंपनियों पर 5% टैक्स लगाया था, लेकिन अमेरिका के विरोध के बाद उसे हटा लिया। इसके बदले में अब अमेरिका ने टैरिफ कम कर दिया है।
ट्रम्प को समर्थन: पाकिस्तान ने ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। इससे ट्रम्प को राजनीतिक फायदा मिल सकता है।
ऑयल डील का ऐलान ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर बताया कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच तेल डील पक्की हो गई है। अमेरिका पाकिस्तान को तेल निकालने और स्टोरेज बनाने में मदद करेगा। ट्रम्प ने यहां तक कहा कि “शायद एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल बेचे।”
भारत पर जुर्माने की चेतावनी
अमेरिका ने कहा है कि भारत रूस से हथियार और तेल खरीद रहा है, इसलिए उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इससे भारत के स्टील, ऑटो, टेक्सटाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर पर असर पड़ सकता है। भारत सरकार ने कहा है कि वह इस फैसले के असर को देखेगी और राष्ट्रीय हित में जरूरी कदम उठाएगी।

