March 7, 2026

अमेरिका की राजधानी से सभी बेघरों को हटाएंगे ट्रम्प

Delhi/Alive News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वॉशिंगटन डीसी में बेघर लोगों को तुरंत राजधानी खाली करने का आदेश है। उन्होंने कहा कि यह फैसला अपराध की समस्या से निपटने के लिए लिया जा रहा है।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा कि बेघर लोगों को ‘तुरंत’ राजधानी से बाहर जाना होगा। बेघरों को रहने की जगह दी जाएगी, लेकिन वह जगह राजधानी से काफी दूर होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अपराधियों को कहीं भेजने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें सीधे जेल में डाला जाएगा।

उन्होंने सोशल मीडिया पर तंबुओं और गंदगी की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि अब ‘मिस्टर नाइस गाय (नरमी बतरने)’ का समय नहीं है। अब राजधानी वॉशिंगटन को वापस साफ और सुरक्षित बनाना होगा।

ट्रम्प ने राजधानी में 450 अधिकारियों को तैनात किया

ट्रम्प ने पहले भी कहा था कि शहरों से बेघर लोगों को हटाकर बाहर की सस्ती जमीन पर ‘अच्छी गुणवत्ता वाले’ टेंट में बसाया जाएगा। यहां उन्हें शौचालय और डॉक्टर की सुविधा मिलेगी।

ट्रम्प ने 24 जुलाई को एक आदेश पर हस्ताक्षर किए थे जिससे बेघर लोगों को गिरफ्तार करना आसान हो गया है। पिछले हफ्ते ट्रम्प ने दावा किया था कि वॉशिंगटन में अपराध पूरी तरह से बेकाबू हो गया है।

स वजह से उन्होंने 450 अधिकारियों को शहर में तैनात किया था। इसमें संघीय एजेंसियों जैसे पार्क पुलिस, ईए, एफबीआई और यूएस मार्शल के अफसर शामिल थे।

मेयर बोलीं- राजधानी में अपराध कम हुआ​​​​​

वॉशिंगटन डीसी की मेयर म्यूरियल बोसर ने ट्रम्प के दावों का विरोध करते हुए कहा कि पिछले दो साल में हिंसक अपराध को कम करके 30 साल के निचले स्तर पर लाया गया है। उन्होंने माना कि 2023 में अपराध बढ़ा था, लेकिन अब वैसी स्थिति नहीं है।

उन्होंने व्हाइट हाउस के अधिकारी स्टीफन मिलर के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने वाशिंगटन को ‘बगदाद से भी ज्यादा हिंसक’ कहा था, और इसे झूठा और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बताया।

राजधानी में इस साल 98 हत्या हुईं
वॉशिंगटन डीसी में हाल के महीनों में नस्लीय भेदभाव से जुड़े घृणा अपराधों में तेजी आई है। 9 अगस्त को बाल्टीमोर में हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था।

उसी दिन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में गोलीबारी की एक घटना हुई, जिसमें तीन लोग घायल हुए और आरोपी एक नाबालिग था। ये घटनाएं ऐसे समय हो रही हैं जब अमेरिका में आव्रजन के नियम सख्त किए जा रहे हैं और उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार करने की धमकी दी जा रही है।

राजधानी वॉशिंगनटन में प्रति व्यक्ति हत्या दर कई अमेरिकी शहरों की तुलना में ज्यादा है। इस साल अब तक 98 हत्याएं हुई हैं। हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल हिंसक अपराध (जिसमें कार चोरी, हमला और डकैती शामिल हैं) पिछले 30 सालों में सबसे कम रहे।

वॉशिंगटन डीसी में करीब 3800 लोग बेघर

वॉशिंगटन डीसी में करीब 3,782 लोग रात बेघर हैं, जिनमें लगभग 800 लोग खुले में रहते हैं। बाकी शेल्टर होम में रहते हैं। वाशिंगटन डीसी राज्य नहीं बल्कि एक जिला है, इसलिए संघीय सरकार का यहां खास अधिकार है, लेकिन राष्ट्रपति का स्थानीय पुलिस पर राष्ट्रपति का सीधा नियंत्रण नहीं है।

ट्रम्प ने पुलिस विभाग पर नियंत्रण लेने की धमकी दी थी। हालांकि मेयर बोसर ने कहा कि यह मौजूदा स्थिति में संभव नहीं है। ट्रम्प ने मेयर बोसर को ‘अच्छी इंसान’ कहा, लेकिन यह भी कहा कि उनके प्रयासों के बावजूद अपराध बढ़ता जा रहा है और शहर गंदा और कम आकर्षक होता जा रहा है।