March 7, 2026

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

Faridabad/Alive News : कश्मीरी सेवक समाज और भारत सेवा प्रतिष्ठान द्वारा सेक्टर-17 स्थित शारिका भवन में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर ‘शुकराना सभा’ आयोजित की गई। सभा में समाज के विभिन्न वर्गों ने गुरु साहिब एवं भाई मतिदास, भाई सतीदास और भाई दयाला को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत दिलीप लंगु की भजन प्रस्तुति से हुई। कश्मीरी सेवक समाज के उपाध्यक्ष काशी आखून ने गुरु तेग बहादुर जी को अत्याचारों के विरुद्ध अडिग ढाल बताया। डॉ. सुधीर सोपोरी ने धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा में गुरुओं के बलिदान को ऐतिहासिक बताया।

गुरुद्वारा सिंह सभा के हजूरी रागी भाई दीदार सिंह ने शहीदों के कश्मीरी समाज से जुड़े होने का स्मरण कराया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रविन्द्र सिंह राणा ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बी.आर. भाटिया, राजकुमार सीकरी, सुरिंदर बंसल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। समाजसेवी अरुण वालिया ने कहा कि गुरु तेग बहादुर की शहादत सदैव मानवता को प्रेरित करती रहेगी। कार्यक्रम का समापन लंगर प्रसाद से हुआ।