March 8, 2026

हास्पिटल आन व्हील के जरिये घर बैठे मिलेगा उपचार

Faridabad/Alive News : यदि कोई ईएसआईसी कार्डधारक अब स्वस्थ है, उसे उपचार की जरूरत है और अस्पताल जाने की स्थिति में नहीं है ताे उसे घर पर ही इलाज मिलेगा। मौके पर ही जरूरत टेस्ट भी किए जाएंगे और अगर कहीं एक्स रे – अल्ट्रासाउंड की जरुरत हुई तो उसकी सुविधा भी मिलेगी। ऐसे जरूरतमंद मरीजों की सुविधा के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल हॉस्पिटल ओन व्हील्स सेवा शुरू करने जा रहा इसके लिए संसाधनों से युक्त दाे मोबाइल मेडिकल वैन तैयार की जा रही हैं। जुलाई मध्य में यह सेवा शुरू हो जाएगी। इसका फायदा दूर – दराज के हिस्सों में रह रहे बीमित मरीजाें काे सबसे ज्यादा हाेगा।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन इलाज, दवा और जांच के लिए 3500 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोग दूर- दराज क्षेत्रों से आते हैं। किराया भाड़ा खर्च करने के बाद अस्पताल पहुंचने वाले उन्हें निराश लौटना पड़ता है। इससे एक ओर जहां उन्हे आर्थित निकसान उठाना पड़ता है वहीं उपचार से भी वंचित हो जाते हैं। और कई बार अगले दिन शनिवार – रविवार या अन्य कोई छुट्टी पड़ जाती है तो उपचार में और देरी हो जाती है। ऐसे में  हास्पिटल आन व्हील सेवा जब शुरु हाे जाएगी ताे इसका लाभ कंपनी में काम करने वाले और स्लम बस्तियों तथा गांव में रहने वाले लाेगाें। को कब मिलागा।

अब कहां – किस क्षेत्र  में उपचार की सुविधा चाहिए। हाेगी। , इसके लिए अस्पताल में संपर्क करना हाेगा। एरिया के अनुसार दिन भी तय किए जाएंगे। इससे अधिक लागाें। काे फायदा पहंचेगा।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज  के अधिकारियों ने बताया कि यह सेवा पीटीसी इंडिया लिमिटेड कंपनी के सहयोग से शुरू की जा रही है। कंपनी की ओर से सीएसआर फंड के तहत मिले करीब 92 लाख की लागत वाली दाे बसाें काे खरीदकर ईएसआईसी मेडिकल कालेज को दिया गया है। बसों में सभी मशीनरी और उपकरणों को इंस्टॉल कर लिया गया है। दिनों बसों की खरीद से लेकर मशीन सहित अन्य उपकरणों पर लगभग दाे करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अब बसों की आरसी के लिए अप्लाई कर दिया गया हैं। जुलाई के दूसरे सप्ताह में मोबाइल मेडिकल वैन सेवा शुरु हो जाएगी।


डा. एक पांडेय , डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल