March 7, 2026

लखनऊ से रायबरेली के गांव-गांव तक का सफर होगा आसान, 18 नए रूट निर्धारित

Uttar Pradesh/Alive News: दीपावली व अन्य त्योहार को लेकर परिवहन निगम डिपो से अब विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से लखनऊ के चारबाग बस स्टेशन तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत परिवहन निगम ने रायबरेली डिपो से 18 नए रूट चार्ट भी लागू कर दिया गया है। बसों का संचालन लखनऊ चारबाग तक शुरू किया है, जिससे यात्रियों को अब राजधानी पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार रायबरेली – बरारा-लखनऊ,रायबरेली -निसगर -लखनऊ , रायबरेली -हैदरगढ़-लखनऊ , रायबरेली -मौरावां – लखनऊ ,रायबरेली -शिवगढ़वैती- लखनऊ , रायबरेली -रामपुर- लखनऊ, रायबरेली -विशुनदासपुर- लखनऊ , रायबरेली -धई – लखनऊ, रायबरेली -बंकागढ़- लखनऊ , रायबरेली -तिलोई – लखनऊ, रायबरेली – भीरा – लखनऊ, रायबरेली -राजामऊ – लखनऊ , रायबरेली – अतहर – लखनऊ ,रायबरेली – सलोन – लखनऊ, रायबरेली – सेमरौता -लखनऊ,रायबरेली -फतेहपुर – लखनऊ , रायबरेली -हैदरगढ़ – लखनऊ , रायबरेली -जगदीशपुर-लखनऊ के बीच ये बसों का संचालन किया गया है। ये बसें विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों को ध्यान में रखते हुए संचालित की गई हैं।

जिसमें दीपावली व अन्य त्योहार को ध्यान में रखते हुए ये नया रूटचार्ट लागू करने के साथ ही बसों के आने जाने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर यातायात सुविधा से जोड़ना है, जिससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यात्रियों में इस पहल को लेकर उत्साह है।