Faridabad/Alive News:पुलिस महानिदेशक हरियाणा तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हाईवे करनाल के आदेशानुसार, पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी के निर्देशन में डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय में सड़क सुरक्षा विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी का आयोजन एसीपी ट्रैफिक शैलेन्द्र सिंह, रोड सेफ्टी सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश और डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिस के नोडल अधिकारी सतीश चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान अधिकारियों को इंटर स्कूल सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2025-26 के प्रथम चरण के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
यह प्रतियोगिता 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें कक्षा 3 से कॉलेज स्तर तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करना है।
फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी ट्रैफिक संबंधी सूचना या सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0129-2267201 या 112 पर संपर्क करें।

