September 16, 2026

यातायात पुलिस ने पटाखे छोड़ने वाले 86 बाइक किए इंपाउंड

Faridabad/Alive News : ध्वनि प्रदूषण करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल के अब तक 86 बाइक इंपाउंड किए गए हैं। अभियान के तहत अब तक करीब 1500 से अधिक बुलेट मोटरसाइकिल को चैक किया गया है। चैकिंग के दौरान 86 बुलट मोटरसाइकिल इंपाउंड किए गए हैं वहीं 90 बुलेट के चालान काटकर कानूनी कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2021 में पटाखे छोड़ने वाली 132 बुलेट मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा और पटाखे छोड़कर ध्वनि प्रदूषण करने वाले बुलेट इंपाउंड किए जाएंगे। इसके साथ ही साइलेंसर को मॉडिफाई करने वाले मैकेनिक के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाए रही है। आमजन से अनुरोध है कि वह कंपनी का लगाया हुआ साइलेंसर ही उपयोग करें अन्यथा उनके वाहन को इंपाउंड करके उन्हें आर्थिक दंड से दंडित किया जाएगा।